Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पीएम मोदी बोले — किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹9,000,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरंगाबाद की जनसभा में किसान सम्मान निधि ₹9,000 करने का ऐलान करते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड स्थित दरभंगा खेल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों और बिहारवासियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मोदी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों को दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 कर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद सभा में मौजूद किसानों में उत्साह देखने को मिला।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “जंगल राज की कल्पना मात्र से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।” उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को अराजकता से निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्थिरता और विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

सभा के दौरान पीएम मोदी ने औरंगाबाद एवं गया जिले के सभी प्रत्याशियों को मंच पर बुलाकर जनता से उनके लिए समर्थन मांगा। जनसभा में लाखों लोगों की उपस्थिति ने एनडीए के प्रति जनता के उत्साह को प्रदर्शित किया।

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

शिवहर और बेलसंड विधानसभा में हाथी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी

Nationalist Bharat Bureau

पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, आरा-नवादा में भरेंगे हुंकार, ‘सुपर संडे’ पर सजेगा भगवा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment