Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

शिवहर और बेलसंड विधानसभा में हाथी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी

Sheohar Belasand Bihar Assembly Election 2025 BSP Candidates Rana Randhir Singh Chauhan and Mohammad Sarfuddin

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, शिवहर और बेलसंड में “हाथी की दौड़” यानी बसपा की एंट्री ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। बेलसंड में पूर्व जदयू नेता और प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान ने बसपा से मैदान में उतरकर सभी दलों में हलचल मचा दी है। उनकी पत्नी सुनीता सिंह चौहान तीन बार विधायक रह चुकी हैं, जिससे इस क्षेत्र में उनका मजबूत पकड़ और पारिवारिक वोट बैंक है। बेलसंड से राजद के संजय गुप्ता, एनडीए के अमित रानू और जनसुराज की अपर्णा सिंह भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय नहीं बल्कि चतुष्कोणीय हो गया है।

वहीं शिवहर विधानसभा में भी बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सरफुद्दीन की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। दो बार के जदयू विधायक रहे सरफुद्दीन ने टिकट कटने के बाद पार्टी छोड़ बसपा का दामन थाम लिया है। उनके पास अपने कार्यकाल का अनुभव और मजबूत जनाधार दोनों हैं। इधर राजद से स्वर्गीय रघुनाथ झा के पौत्र नवनीत कुमार झा, जदयू से डॉ. वरुण कुमार की पत्नी डॉ. श्वेता गुप्ता, और जनसुराज से उद्योगपति नीरज कुमार सिंह चुनावी अखाड़े में हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा के दोनों नेताओं की मौजूदगी से एनडीए और राजद दोनों का पारंपरिक वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। “हाथी” की एंट्री ने शिवहर और बेलसंड दोनों सीटों को राज्य की सबसे रोमांचक सीटों में बदल दिया है।

मोतीहारी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी लापरवाही, बिना सत्यापन के रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की अनुशंसा

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

सासाराम में सीएम योगी की गरज – बिहार को पुराने दिनों में लौटने न दें, महागठबंधन पर बोला हमला

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का हमला: बोले – ‘बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment