Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान — तेजस्वी के खिलाफ प्रचार में बोले, असली पार्टी राजद नहीं बल्कि जनशक्ति जनता दल

तेजप्रताप यादव राघोपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए, JJD प्रत्याशी प्रेम कुमार के साथ

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच खुली जंग देखने को मिल रही है। एक ओर तेजस्वी राघोपुर से मैदान में हैं, तो वहीं तेजप्रताप महुआ से ताल ठोक रहे हैं। लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार करते नजर आ रहे हैं, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है।

राघोपुर में चुनावी सभा के दौरान तेजप्रताप यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हरा झंडा वाला राजद फर्जी है, असली लालू यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब असली और नकली पार्टी का फर्क समझ चुकी है। तेजप्रताप ने राघोपुर में JJD प्रत्याशी प्रेम कुमार के समर्थन में रैली की और उन्हें अपना “असली अर्जुन” बताया।

तेजप्रताप यादव ने रैली के बाद सोशल मीडिया पर भी जनता से अपील की कि राघोपुर की जनता इस बार जनशक्ति जनता दल को भारी मतों से जीताए। उनकी सभा में जुटी भारी भीड़ को लेकर सियासी हलकों में चर्चा है कि राघोपुर में यह तेजस्वी के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है।

“10 हजार में कौन सा रोजगार करेंगे, इतने में बकरी भी नहीं आती” — मीसा भारती का एनडीए पर तंज, कहा- ‘सिर्फ पकौड़े तलने का धंधा ही बाकी’

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला — पालीगंज और मोकामा में नहीं बनेंगे महिला (पिंक) बूथ, जानिए क्यों लिया गया ये निर्णय

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

नीतीश कुमार की सड़कों पर फिदा हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं – “गंगा मइया के साथ सड़कें भी पवित्र हैं”

Nationalist Bharat Bureau

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा का नया चेहरा: शिक्षा में गिरावट, उम्रदराज़ नेता बढ़े, महिलाएं अधिक संख्या में चुनकर आईं

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment