Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी-नीतीश पर हमला: “एनडीए में नीतीश की जगह नहीं, पीएम मोदी झूठों के सरदार”

वैशाली में मंच से प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

Vaishali: बिहार चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को पटना और वैशाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस व जनसभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि रविवार को पटना में हुए पीएम मोदी के रोड शो और रैली में नीतीश कुमार नजर नहीं आए, जो साफ दिखाता है कि भाजपा के प्लान में अब नीतीश की कोई जगह नहीं बची है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के अंदर बड़ी साजिश चल रही है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में नीतीश कुमार का नाम तक नहीं लिया। खड़गे ने कहा कि “नीतीश कुमार अब महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डालने की बात कर रहे हैं, लेकिन 20 साल में कभी ऐसा विचार नहीं आया।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पीएम मोदी झूठों के सरदार हैं, जो हर जगह जाकर झूठ बोलते हैं।”

वैशाली की जनसभा में खड़गे ने कहा कि “मोदी जी बिहार में ऐसे घूम रहे हैं, जैसे उनके बेटे-बेटी की शादी हो रही हो।” उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब झूठे वादों से तंग आ चुकी है। कांग्रेस का वादा है कि वह पलायन-मुक्त और रोजगारयुक्त बिहार का निर्माण करेगी, ताकि युवाओं को उनका हक और सम्मान मिल सके।

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

NDA का संकल्प पत्र जारी, हर घर तक रोजगार, शिक्षा और सस्ता भोजन का वादा — 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

तेजस्वी यादव का हमला: बोले – ‘बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

EVM-VVPAT की सुरक्षा सख्त, पहले चरण की वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

राजद से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल का तेजस्वी पर बड़ा हमला

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment