Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुने जाने और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की तस्वीर

Nitish Kumar News: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद वे 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले जदयू और भाजपा विधायक दल की अलग-अलग बैठकों में क्रमशः नीतीश कुमार को नेता तथा सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को नेता व उपनेता चुना गया। दोनों ही नेता उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेंगे।

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार बुधवार शाम राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एनडीए के शीर्ष नेता भी उनके साथ राजभवन जाएंगे। नई कैबिनेट में करीब 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। भाजपा से 15–16, जदयू से 14–15, लोजपा (रा) से 3 और हम व रालोमो से 1–1 नेता मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इससे सरकार में NDA के सभी सहयोगी दलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। दस साल बाद गांधी मैदान में शपथ ग्रहण हो रहा है। इससे पहले 2015 में यहां समारोह आयोजित हुआ था, जबकि 2020 में कोरोना काल के कारण शपथ ग्रहण राजभवन में हुआ था।

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, अनंत सिंह और सूरजभान के नेटवर्क की जांच तेज

सीएम नीतीश बोले — 2005 से पहले सड़कें थीं बदहाल, अब पुल-पुलियों का जाल बिछा है पूरे बिहार में

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

बिहार में मंत्रियों का विभाग बंटा, गृह सम्राट को – स्वास्थ्य मंगल पांडेय के पास

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में तेजस्वी यादव ने भाई तेज प्रताप के खिलाफ की जनसभा, बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं, तो भड़के बड़े भाई ने दी नसीहत

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

Leave a Comment