Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

Bihar Election 2025: बगहा में प्रियंका गांधी का हमला – महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बगहा के हरनाटांड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार सरकार अब दिल्ली से रिमोट से चल रही है” और पीएम मोदी को देश की चिंता नहीं, बल्कि अपने पूंजीपति मित्रों की चिंता है। प्रियंका ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारी, पलायन और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों की अनदेखी की है।

सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं को मिलने वाले ₹10,000 के वादे को ‘राजनीतिक घूस’ बताया और कहा कि “महिलाओं के आत्म-सम्मान को इतने कम पैसों में नहीं खरीदा जा सकता।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने विवेक से वोट करें और उन लोगों को सत्ता से बाहर करें जिन्होंने जनता को सिर्फ वादे दिए, काम नहीं।

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा से पहले स्थानीय थारू समुदाय की युवतियों के साथ ‘झमटा नृत्य’ भी किया। उनका यह कदम स्थानीय संस्कृति के सम्मान और मतदाताओं से जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर रोजगार और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा की ऐतिहासिक रैली में बोले पीएम मोदी – ‘जंगलराज अब इतिहास है, बिहार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में AIMIM का बढ़ता जनाधार, ओवैसी बने RJD-कांग्रेस के लिए नई चुनौती

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

सत्येंद्र शाह की जेल से रिहाई के बाद सासाराम में जश्न, समर्थकों ने कहा– अब होगा असली चुनावी खेला

एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में पवन सिंह के रोड शो में हंगामा, महिलाओं ने लगाया विरोध के नारे

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

कटिहार में महागठबंधन नेताओं का जनता ने किया विरोध, बोले ग्रामीण – “वोट अब काम देखकर देंगे

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पढ़ी-लिखी बेटियों का राजनीतिक डेब्यू, बदल सकती हैं चुनावी तस्वीर

मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटा लोकतंत्र, 20 साल बाद गांवों में गूंजा मतदान का शोर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment