Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद, जदयू नेता मधुरेंदु पांडेय बोले – बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद जदयू खेमे में आत्मविश्वास झलक रहा है। जदयू के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता ने विकास के नाम पर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी कार्यकाल में भी विकास की लहर जारी रहेगी और एनडीए दोबारा सत्ता में लौटेगी।

डॉ. पांडेय ने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि बिहार में एनडीए के पक्ष में हवा चल रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “महागठबंधन अब ‘काशी करवट’ लेकर ‘शर सैय्या’ पर लेट चुका है।” उनका कहना था कि कांग्रेस और राजद जनता से कट चुके हैं और हार स्वीकार कर चुके हैं।

जदयू नेता ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी “व्यवस्था और क्षमता” है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कर्मशील इरादों को विपक्ष कभी डिगा नहीं सकता। मधुरेंदु पांडेय का बयान इस बात का संकेत है कि पहले चरण के मतदान के बाद जदयू और एनडीए को अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है।

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

Leave a Comment