Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पुलिस एक्शन मोड में है। कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जमुई जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में झाझा थाना क्षेत्र के चांदवारी बस स्टैंड स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 65 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1.83 लीटर विदेशी शराब और 1,56,900 रुपए नगद बरामद किया। मौके से दो युवकों — बबलू शर्मा और श्रवण कुमार उर्फ डब्लू शर्मा — को गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि झाझा में नशीले पदार्थों के कारोबार से कई और लोग जुड़े हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके के 20 से 25 वर्ष की उम्र के कई युवा स्मैक की लत में फंस चुके हैं, जिससे पुलिस और प्रशासन दोनों चिंतित हैं। सूत्रों के अनुसार, बरामद स्मैक और शराब का यह जखीरा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वितरित किया जाना था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में तेजी से जांच जारी है।

इस कार्रवाई से झाझा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण पर बड़ा असर पड़ा है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनी रहेगी। जमुई पुलिस ने यह भी कहा कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, ताकि चुनाव से पहले नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

Nationalist Bharat Bureau

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

मोकामा में बाहुबलियों की भिड़ंत! अनंत सिंह के विरोधी सोनू से मिले सूरजभान सिंह, सियासत में मचा बवा

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में AIMIM का बढ़ता जनाधार, ओवैसी बने RJD-कांग्रेस के लिए नई चुनौती

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

Leave a Comment