Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

पीएम मोदी आज पटना में करेंगे भव्य रोड शो, फूलों की बारिश से होगा स्वागत, जानिए पूरा रूट और तैयारियां

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना में रोड शो करेंगे। शाम 5 बजे कदमकुआं स्थित दिनकर चौक से शुरू होकर यह शो गांधी मैदान के उद्योग भवन तक जाएगा। करीब 2.8 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के लिए बीजेपी ने राजधानी को भगवा रंग में रंग दिया है। पूरे मार्ग पर 10 वेलकम प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत होगा।

इस कार्यक्रम को बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बताया है। पार्टी का लक्ष्य इस रोड शो के माध्यम से पटना की 14 विधानसभा सीटों पर जनसमर्थन बढ़ाना है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को भारी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम संचालन का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, पूरे शहर में पोस्टर, बैनर और पीएम मोदी के विशाल कटआउट लगाए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस ने तीन स्तरीय इंतजाम किए हैं। 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। बीजेपी इस रोड शो को जनसंपर्क के साथ-साथ चुनावी संदेश का माध्यम मान रही है। पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी का यह मेगा रोड शो ‘मिशन बिहार’ को नई गति देगा और जनता के बीच एनडीए की पकड़ और मजबूत होगी।

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

पहले चरण में वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान — मतदाताओं में दिखा उत्साह

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Nationalist Bharat Bureau

JDU ने चार पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बागियों पर बड़ा एक्शन

महिलाओं को 10 हजार भेजने की योजना का आइडिया अब आया सामने

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

वैशाली में बोले उपेंद्र कुशवाहा – “राजद उम्मीदवार टिकट मांगने वाले, मैं टिकट बांटने वाला हूं”

Leave a Comment