Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

सासाराम में सीएम योगी की गरज – बिहार को पुराने दिनों में लौटने न दें, महागठबंधन पर बोला हमला

Bihar Election 2025 सासाराम में योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर हमला बोला और नीतीश कुमार की सराहना की

SASARAM: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री ने माहौल को और गरम कर दिया है। सोमवार (05 नवंबर 2025) को सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित जनसभा में उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में प्रचार करते हुए योगी ने कहा कि “जिन लोगों ने बिहार को अंधेरे में धकेला था, वही अब फिर जनता को ठगने लौटे हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान किसान आत्महत्या, व्यापारियों की असुरक्षा, और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे हालात थे। उन्होंने चेतावनी दी कि “ऐसे लोगों से सावधान रहें जिन्होंने बिहार के विकास को रोक दिया था।” योगी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे दलों को वोट न दें जो राज्य को फिर पुराने दिनों में लौटने पर मजबूर कर दें।

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की भी तारीफ की और कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास, सुशासन और स्थिरता की दिशा में लंबी दूरी तय की है। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह सहित कई एनडीए नेता मंच पर मौजूद रहे।

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

Leave a Comment