Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव में व्यस्त खेसारी लाल यादव के मुंबई बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस

Bihar Election 2025 में राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के मुंबई बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस जारी

CHHAPRA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से राजद प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। चुनाव प्रचार में व्यस्त खेसारी लाल यादव के मुंबई स्थित मीरा रोड बंगले पर नगर निगम ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि बंगले में लोहे के एंगल और शेड का निर्माण मानक नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया है।

मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने 3 नवंबर को नोटिस जारी कर खेसारी लाल यादव से कहा है कि वे बंगले के बाहर लगे एंगल और शेड को तुरंत हटाएं, अन्यथा अतिक्रमण विभाग कार्रवाई करेगा। जांच के दौरान नगर निगम की टीम की नजर उनके बंगले पर गई, जहां निर्माण कार्य को बिल्डिंग रेगुलेशन के विपरीत पाया गया। इस पर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

इस बीच, खेसारी लाल यादव और उनका परिवार फिलहाल बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिससे बंगले में कोई मौजूद नहीं है। अभी तक खेसारी या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, नोटिस जारी होने के बाद से उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

TRAI का बड़ा फैसला: कॉलिंग और डेटा के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान

Nationalist Bharat Bureau

BRAC इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों का जीविका द्वारा संचालित गरीबी निवारण के कार्यों का अवलोकन

विभिन्न राज्यों से आये हज़ारों स्कीम वर्कर्स का संसद के समक्ष प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

असदुद्दीन ओवैसी को बिहार में झटका,4 विधायक राजद में शामिल

Nationalist Bharat Bureau

AGNIPATH SCHEAME:राजद के सवाल का भाजपा ने दिया करारा जवाब

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment