Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Bihar Election 2025 में गया की बाराचट्टी सीट पर प्रचार के दौरान जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच गया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हम (सेक्यूलर) पार्टी की प्रत्याशी ज्योति देवी पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, ज्योति देवी बाराचट्टी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं और जब वे सुलेबट्टा क्षेत्र में प्रचार कर रही थीं, तभी भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। एक पत्थर लगने से वे घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमला अचानक हुआ, जिससे प्रचार स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले भी हम पार्टी के टिकारी प्रत्याशी अनिल सिंह पर हमला हो चुका है, हालांकि गार्ड की मौजूदगी से वे बाल-बाल बच गए थे।

गौरतलब है कि एनडीए के सीट बंटवारे में जीतन राम मांझी की पार्टी को 6 सीटें मिली थीं, जिनमें से तीन टिकट उन्होंने अपने परिवार को दिए। बहू दीपा कुमारी इमामगंज से, समधन ज्योति देवी बाराचट्टी से, और दामाद प्रफुल्ल कुमार मांझी सिकंदरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद आईएएस संजीव हंस निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

सत्ता के बिना तड़प रहे हैं राहुल गांधी व तेजस्वी : केशव प्रसाद मौर्य चुनावी सभा

पहले चरण से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 सीटों पर घटा वोटिंग समय, जानिए पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

कभी थे BJP के नेता… अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से सुशील कुमार को बना दिया उम्मीदवार

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

संस्कृति एवं परम्परा को प्रदर्शित बिहार सरस मेला का आगाज़

Nationalist Bharat Bureau

UP नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भव्य आयोजन, प्रतिमा का हुआ अनावरण

Leave a Comment