Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Bihar Election 2025 में नाथनगर में NDA प्रत्याशी मिथुन कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते चिराग पासवान

BHAGALPUR: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को भागलपुर के नाथनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। बहादुरपुर मैदान में आयोजित इस रैली में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी मिथुन कुमार के लिए वोट मांगा। मंच पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार के विकास और स्थिरता की गारंटी है।

चिराग पासवान ने अपने भाषण में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बीते वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि “आप मिथुन कुमार को विधानसभा भेजकर विकास की रफ्तार को और तेज करें।” जनता से संवाद के दौरान उन्होंने पूछा, “क्या आप लोग मिथुन कुमार को जिताएंगे?”, जिसके जवाब में भीड़ ने जोरदार आवाज में ‘हां’ कहकर समर्थन जताया।

सभा के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चिराग पासवान और राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से मिथुन कुमार को जीत की माला पहनाई, जिससे पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। नाथनगर में उमड़ी भारी भीड़ ने संकेत दिया कि एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन बन चुका है।

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

तेजस्वी यादव का दावा: जदयू टूट रही, बीजेपी के संपर्क में कई नेता

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार ऐलान, बोले— जब तक पुल नहीं बनेगा, कोई वोट नहीं

चिराग पासवान बोले – मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची जा रही, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को खत्म करने की कोशिश

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में भरेंगे हुंकार — एनडीए का मेगा पावर शो शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

लालू यादव के शासन से शुरू हुआ बिहार का पलायन – तेजस्वी पर बरसे ऋतुराज सिन्हा, कहा- “ढाई करोड़ नौकरी का वादा सिर्फ छलावा”

Leave a Comment