Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

नीरज यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर फांसी की मांग करते हुए।

Patna / Mokama: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने ऐलान किया है कि जब तक जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को फांसी की सजा नहीं होती, तब तक वे अपने दादा का ब्रह्मभोज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार को अब सिर्फ न्याय चाहिए, राजनीति नहीं।

नीरज यादव ने कहा कि अनंत सिंह के साथ चार और आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि 6 नवंबर से पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा-ए-मौत दी जाए। नीरज ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद से साजिश रची गई और उनके दादा की हत्या की गई।

वहीं, पुलिस ने शनिवार देर रात मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी की टीम ने अनंत सिंह के साथ मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी हिरासत में लिया है। जिला प्रशासन ने मोकामा और बाढ़ क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि 6 नवंबर की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

अमित शाह आज नीतीश संग मंत्रिमंडल व स्पीकर पर करेंगे फाइनल बातचीत

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, आरा-नवादा में भरेंगे हुंकार, ‘सुपर संडे’ पर सजेगा भगवा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

वीआईपी के बड़े नेता बद्री पूर्वे 50 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, मुकेश सहनी पर साधा निशाना

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment