Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार छोटे दलों का बड़ा असर दिखने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपनी चुनावी रणनीति छोटे सहयोगी दलों के इर्द-गिर्द तैयार की है।
एनडीए में लोजपा (आरवी), आरएलएम और हम जैसे दल शामिल हैं, जो पासवान, कुशवाहा और दलित वोटरों को साधने में जुटे हैं। वहीं, महागठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और आईआईपी को साथ लाकर मल्लाह और पिछड़े वर्ग के वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू कर दी है।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के सामने इस चुनाव में बड़ी चुनौती है। 2020 में एनडीए का हिस्सा रहने के बाद अब वे महागठबंधन के साथ हैं और 15 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुके हैं। पार्टी के सामने यह साबित करने की चुनौती है कि वह निषाद और मल्लाह समुदाय के वोटों को राजद और कांग्रेस के पक्ष में कितनी मजबूती से ट्रांसफर करा सकती है। वहीं, भाकपा (माले) ने भी 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर महागठबंधन के वोट बैंक को और मज़बूत करने की कोशिश की है।

दूसरी ओर, एनडीए ने सीट बंटवारे में संतुलन बनाए रखा है। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि लोजपा (आरवी), आरएलएम और हम को क्रमशः 29, 6 और 6 सीटें मिली हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार बिहार की राजनीति में छोटे दल ‘किंगमेकर’ बन सकते हैं। कई सीटों पर उनकी पकड़ इतनी मज़बूत है कि वही जीत और हार का अंतर तय करेंगे।

तारिक अनवर का नीतीश सरकार पर तंज—20 साल में कोई ऐसा काम नहीं जो जनता के सामने रख सकें

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

पहले दिन विधानसभा में तेजस्वी का नया रूप, रामकृपाल यादव को गले लगाकर दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

बिहार चुनाव 2025: राजनीतिक चर्चा से गायब हुआ ‘परिवारवाद’, मतदाताओं ने नहीं बनाया बड़ा मुद्दा — जानिए वजह

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव ने खोला एक और ‘जयचंद’ का नाम, बोले– लालू यादव को बिना बताए बांटा गया टिकट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना, पेंशन, बीमा और 5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन

Leave a Comment