Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहार में EVM पर सियासी बवाल, स्ट्रांग रूम में CCTV बंद मिलने से राजद ने उठाए सवाल

वैशाली जिले के स्ट्रांग रूम में CCTV बंद पाए जाने के बाद EVM छेड़छाड़ का आरोप, वायरल वीडियो से चुनावी माहौल गरमाया।

वैशाली स्ट्रांग रूम में CCTV बंद, राजद का आरोप—EVM से छेड़छाड़ की कोशिश

Bihar EVM Tampering: वैशाली जिले में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है, लेकिन मतगणना से पहले EVM की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। आर.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें महनार विधानसभा के स्ट्रांग रूम के बाहर लगे CCTV कैमरे बंद दिख रहे हैं। वीडियो में गाड़ियों की आवाजाही को लेकर भी संदेह जताया गया है।

राजद ने लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन ने जांच शुरू की

वीडियो सामने आने के बाद राजद ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “CCTV बंद कर ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है।” पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो साझा कर जांच की मांग की। राजद ने कहा कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि सुनियोजित गड़बड़ी है।

जांच के आदेश, प्रशासन में मची हलचल

वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने मौके पर जांच के आदेश दिए हैं और CCTV सिस्टम की स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है। फिलहाल, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म, राजनाथ सिंह बोले–नीतीश ही रहेंगे एनडीए के कमांडर

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान — तेजस्वी के खिलाफ प्रचार में बोले, असली पार्टी राजद नहीं बल्कि जनशक्ति जनता दल

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

बिहार चुनाव 2025: राहुल गांधी 29 अक्टूबर को करेंगे महागठबंधन की पहली जनसभा, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मंच पर

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

Leave a Comment