Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

बीजेपी प्रचार गाड़ी में RJD का गाना बजाना पड़ा महंगा, समर्थकों ने की मारपीट और लूटपाट, मामला चुनाव आयोग पहुंचा

मोतिहारी (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह की प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने जबरन राजद (RJD) का चुनावी गाना बजाने का दबाव बनाया। ड्राइवर के मना करने पर युवकों ने मारपीट की और प्रचार गाड़ी के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए।

ड्राइवर राजेश कुमार ने बताया कि युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए 8 हजार रुपये भी छीन लिए और धमकी दी कि गांव में भाजपा की प्रचार गाड़ी नहीं आने देंगे। ड्राइवर ने यह भी आरोप लगाया कि उन लोगों ने ज़बरदस्ती राजद का गाना चलाने की कोशिश की और ऐसा न करने पर हमला कर दिया। मौके से किसी तरह भागकर ड्राइवर ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यता की पुष्टि की जाएगी। चुनावी मौसम में इस तरह की राजनीतिक झड़पें और आरोप-प्रत्यारोप आम हैं, लेकिन इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है।

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट में जातिगत संतुलन, राजपूत सबसे आगे

Nationalist Bharat Bureau

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

रामगढ़ में बोले अखिलेश यादव – “भाजपा की मजदूरी नहीं, तेजस्वी की नौकरी चाहिए”, याद दिलाया तेजस्वी का वादा

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

‘दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार, रिमोट मोदी-शाह के हाथ में’, राहुल गांधी

Leave a Comment