Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने आज अपने तूफानी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। सुबह-सुबह राबड़ी आवास से रवाना हुए तेजस्वी हेलीकॉप्टर से चुनावी मैदान की ओर निकले। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, आईपी गुप्ता और राजद एमएलसी करिशोहब भी मौजूद रहे। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते हुए तस्वीर साझा की और लिखा — “उत्साह, उमंग, उम्मीद और विश्वास के साथ मंजिल की तरफ बढ़ते कदम।”

तेजस्वी की पहली दिन की पांच जनसभाएं
तेजस्वी यादव के चुनाव प्रचार की शुरुआत पटना जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के सलखुआ प्रखंड से हुई। इसके बाद उनका काफिला दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली की ओर बढ़ा, जहां वे पांच अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन के मुताबिक, तेजस्वी की दूसरी सभा दरभंगा के केवटी रैयाम चीनी मिल परिसर में, तीसरी मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र में, चौथी समस्तीपुर के उजियारपुर में और पांचवीं सभा वैशाली जिले के राघोपुर में होगी। राघोपुर से खुद चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यहीं से अपने प्रचार अभियान को मुख्य केंद्र बनाएंगे।

छठ के बाद तेजस्वी का ‘सुपर प्रचार अभियान’
आरजेडी सूत्रों के अनुसार, छठ पर्व के बाद तेजस्वी यादव हर दिन कम से कम 15 चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी ने उन्हें पूरे राज्य में महागठबंधन का मुख्य चेहरा बनाया है। तेजस्वी के साथ मंच साझा करते हुए मुकेश सहनी और अन्य सहयोगी दलों के नेता भी महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में तेजस्वी ने 250 से ज्यादा जनसभाएं की थीं, और अब वे उसी जोश और रणनीति के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को सीधी चुनौती देने उतरे हैं।

डेहरी में 35 साल बाद राजपूत उम्मीदवार की जीत, चिराग का दांव सफल

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

ललन सिंह पर EC की नजर, तेजस्वी का 30 हजार का वादा और मोदी का महिला संवाद कार्यक्रम आज

CM आवास पर छठ की छटा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

मिलकर नया बिहार बनायेंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लायेगें:तेजस्वी यादव

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

नीतीश कुमार की सड़कों पर फिदा हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं – “गंगा मइया के साथ सड़कें भी पवित्र हैं”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment