Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल चरम पर है। महागठबंधन (INDIA गठबंधन) ने जहां तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं अब एक नया राजनीतिक मोड़ सामने आया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो दो नहीं बल्कि तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दलित और मुस्लिम समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री नियुक्त करेंगे।

पप्पू यादव के बयान से बढ़ी सियासी सरगर्मी
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा — “बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो हमारे नेता राहुल गांधी जी दलित और मुस्लिम समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री अवश्य बनाएंगे। कांग्रेस सदैव सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है।” उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इससे पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी अशोक गहलोत ने कहा था कि महागठबंधन सरकार बनने पर एक और उपमुख्यमंत्री अन्य सहयोगी दल से बनाया जाएगा। अब पप्पू यादव के बयान से यह साफ हो गया है कि बिहार को तीन डिप्टी सीएम मिल सकते हैं — जिनमें मुकेश सहनी, एक दलित और एक मुस्लिम चेहरा शामिल हो सकता है।

तीन डिप्टी सीएम फॉर्मूले से बदलेगा बिहार का सियासी समीकरण
महागठबंधन में कई दिनों तक सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर चली खींचतान के बाद अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एकता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पप्पू यादव के इस बयान ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। अगर उनका दावा सच होता है तो यह पहली बार होगा जब बिहार को तीन उपमुख्यमंत्री मिलेंगे — जो सामाजिक संतुलन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जाएगा। अब देखना होगा कि राहुल गांधी और महागठबंधन इस बयान पर क्या रुख अपनाते हैं।

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

बांकीपुर में विकास का नया अध्याय: नितिन नवीन बोले – अगले 5 साल होंगे स्वर्णिम, व्यापारियों और जनता को दिया बड़ा भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में AIMIM का बढ़ता जनाधार, ओवैसी बने RJD-कांग्रेस के लिए नई चुनौती

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

Leave a Comment