Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

महिलाओं को 10 हजार भेजने की योजना का आइडिया अब आया सामने

Nitish Kumar women 10000 scheme credited to Assam CM Himanta Biswa Sarma presentation.

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली 202 सीटों की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने गांधी मैदान में शपथ ली। लेकिन चुनावी नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उस योजना की हो रही है, जिसने करोड़ों महिलाओं को सीधे जोड़कर हवा का रुख बदल दिया—महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजने का फैसला। अब खुलासा हुआ है कि यह रणनीतिक आइडिया किसका था और इसकी तैयारी कब से शुरू हुई थी।

सूत्रों के अनुसार इस योजना की प्लानिंग करीब पांच महीने पहले शुरू हुई। बिहार के मुख्य सचिव के सामने एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें ‘महिला आर्थिक सशक्तिकरण मॉडल’ के रूप में पूरे प्लान को पेश किया गया। इसके बाद इसे सरकार की योजना में शामिल किया गया और चुनाव से ठीक पहले लागू कर दिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि इसकी भनक बाहर लगभग किसी को नहीं लगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि इस योजना का ब्लूप्रिंट उन्होंने बिहार सरकार के अनुरोध पर बनाया था। उनकी टीम ने तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी अमृत लाल मीणा और मौजूदा चीफ सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत को ‘जीविका 10,000 मॉडल’ पर प्रस्तुति दी थी। वहीं सरमा ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में चर्चित लाडली बहना योजना भी असम की ‘अरुणोदय योजना’ से प्रेरित थी। बिहार में यह मॉडल पूरी तरह चुनावी मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

शिवहर और बेलसंड विधानसभा में हाथी की एंट्री से मचा सियासी घमासान, उम्मीदवारों की बढ़ी बेचैनी

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

Leave a Comment