Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

कांग्रेस की चुनावी हार पर समीक्षा: संगठनहीनता, वोट बिखराव और अंदरूनी कमजोरियों को बताया जिम्मेदार

बिहार चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी की हार पर समीक्षा करते हुए पार्टी प्रवक्ताओं और नेताओं की चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कारणों की विस्तृत समीक्षा की है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि और प्रवक्ता प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि पार्टी की पराजय के पांच प्रमुख कारण रहे। सबसे बड़ा कारण संगठन का कमजोर ढांचा है—पिछले आठ वर्षों से बूथ, पंचायत, जिला और प्रदेश स्तर पर मजबूत संगठन नहीं होने के चलते 1.16 लाख बूथों में से सिर्फ 21 हजार बूथों पर ही कांग्रेस के एजेंट मौजूद थे। चुनाव आयोग की प्रक्रियागत गलतियों और EVM मुद्दे पर भी कोई बड़ा आंदोलन नहीं खड़ा हो सका।

दूसरा बड़ा कारण रहा वोट खरीद और वोट प्रबंधन। प्रवक्ता के अनुसार, चुनाव के दौरान मतदाताओं के खातों में अंतिम समय तक पैसे भेजे गए, महिला मतदाताओं को आर्थिक लाभ का संदेश दिया गया और सरकार ने 19 वर्षों से लंबित मांगों को चुनाव से पहले पूरा किया—ये सभी परिस्थितियाँ कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हुईं। वहीं पार्टी की आंतरिक संरचना भी कमजोर रही। कांग्रेस लंबे समय से लॉबी-विहीन पार्टी बनी रही है, जहां जमीनी कार्यकर्ताओं को न संगठन में स्थान मिला, न टिकट। वार रूम और पेड स्टाफ की व्यवस्था भी उल्टा प्रभाव छोड़ गई और संभावित उम्मीदवारों में असंतोष बढ़ा।

पांचवें और निर्णायक कारण के रूप में मिट्ठू ने समान विचारधारा वाले दलों के वोट बिखराव को बताया। ओवैसी की पार्टी, BSP और जनसुराज के प्रवेश से INDIA गठबंधन को लगभग 50 सीटों पर नुकसान हुआ। अंतिम समय तक सीटों का घमासान और 11 सीटों पर दोस्ताना मुकाबले ने भी गठबंधन की संभावनाओं को कम किया। उन्होंने कहा कि यदि ये भ्रम की स्थिति नहीं बनती तो विपक्ष 100 सीटें जीतकर मजबूत भूमिका निभा सकता था।

NDA ने मढ़ौरा सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन देकर EBC वोट बैंक साधने की रणनीति बनाई

गया में गरमाया चुनावी माहौल, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar चुनाव 2025: BJP का आरोप – कांग्रेस कर रही सीताराम केसरी को श्रद्धांजलि देने का दिखावा

बिहार चुनाव: पहले चरण की 75% सीटें ‘रेड अलर्ट’, अपराध और धनबल का दबदबा — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

तेजस्वी यादव का हमला: बोले – ‘बाहरी लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment