Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव को राज्य के भविष्य के लिए निर्णायक बताते हुए कहा कि अब वक्त है ऐसी सरकार चुनने का, जो बिहार और बिहारियों के हित में सोच सके। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में एनडीए की सरकार को जनता ने देखा है, लेकिन अब बदलाव जरूरी है।

‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी ने कहा कि आज भी बिहार के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 20 साल में भी रोजगार और विकास नहीं हुआ तो यह सरकार आखिर जनता के लिए क्या कर रही थी? सहनी ने आरोप लगाया कि बिहार में केवल कुर्सी बचाने की राजनीति होती रही, जबकि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया।

वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि आज बिहार की सरकार दिल्ली के रिमोट से चल रही है, जबकि जरूरत है कि सत्ता पटना से संचालित हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महागठबंधन की सरकार गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज बनेगी। सहनी ने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी है और गरीबों का दर्द समझते हैं — इसलिए वे ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जो वास्तव में जनता की सरकार हो।

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

अमरपुर में महागठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, प्रशासन ने की कार्रवाई तेज

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

माउंटेन मैन के बेटे ने कांग्रेस का थामा हाथ, वजीरगंज में बढ़ी सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

पहले चरण से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 सीटों पर घटा वोटिंग समय, जानिए पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

Leave a Comment