Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में पवन सिंह के रोड शो में हंगामा, महिलाओं ने लगाया विरोध के नारे

Bihar Election 2025 सासाराम में पवन सिंह के रोड शो के दौरान महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

SASARAM: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के बीच सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी स्टार और एनडीए प्रचारक पवन सिंह के रोड शो के दौरान महिलाओं और राजद समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी एवं एनडीए प्रत्याशी स्नेह लता के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। जैसे ही उनका काफिला तिलौथू से सासाराम पहुंचा, वहां “पवन सिंह मुर्दाबाद” और विरोध के नारे गूंजने लगे।

सासाराम में कई महिलाओं ने पवन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि “जो व्यक्ति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सका, वह किसी महिला प्रत्याशी के लिए प्रचार कैसे कर सकता है।” विरोध के बीच पवन सिंह के समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की और अफरातफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अर्धसैनिक बलों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा

बताया जा रहा है कि रोड शो निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ, जिसके कारण कार्यक्रम को जल्दबाजी में समाप्त करना पड़ा। इसके चलते कुछ फैंस नाराज दिखे और आयोजन में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सासाराम और तिलौथू में पवन सिंह का यह रोड शो जहां भारी भीड़ और लोकप्रियता का प्रतीक बना, वहीं विरोध और हंगामे ने माहौल गर्म कर दिया

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

मतदान से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

गूसराय में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों की बस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल — इलाके में तनाव, कई हिरासत में

Nationalist Bharat Bureau

“हम बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं” — टिकट कटने के बाद बोले पूर्व JDU विधायक मो. सरफुद्दीन, कहा जनता ही मेरी मालिक है

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

Leave a Comment