Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

राजद नेताओं की चुनाव समीक्षा बैठक में EVM पर चर्चा और कोर्ट जाने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद अब चुनाव नतीजों को अदालत में चुनौती देने की तैयारी में है। पटना में हुई पार्टी की समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, जीते हुए विधायक और सभी हारे हुए प्रत्याशी शामिल हुए। बैठक में हार के संभावित कारणों पर चर्चा की गई, जिसमें सबसे ज्यादा सवाल EVM की functioning और “टारगेटेड सीटों” पर उठे। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिस तरह एनडीए को अप्रत्याशित बढ़त मिली है, वह हैरान करने वाली है।

परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने दावा किया कि चुनाव से पहले 65 सीटों की एक कथित लिस्ट तैयार की गई थी, जिन्हें ‘टारगेट’ किया गया। उनके अनुसार यह लिस्ट एक अधिकारी के पास थी और उन्होंने खुद भी इसे देखा था। डॉ. संजीव ने कहा कि बिना “सेंटिंग” के ऐसे परिणाम आना संभव नहीं है। उन्होंने EVM में गड़बड़ी का आरोप दोहराते हुए कहा कि विकास कार्य करने के बावजूद वे चुनाव हार गए, जो कई सवाल खड़े करता है।

पार्टी ने वोट अंतर पर भी गंभीर सवाल उठाए। कई सीटों पर जहां राजद उम्मीदवारों को 50 हजार से अधिक वोटों से जीत की उम्मीद थी, वहीं वे मात्र 10–11 हजार वोटों के अंतर से जीते। राजद का तर्क है कि 1.80 करोड़ वोट मिलने के बावजूद परिणामों में असंगति दिखती है। ऐसे में पार्टी अदालत में जाने की तैयारी कर रही है।

मोकामा-बाढ़ में प्रशासन अलर्ट, डीएम ने उम्मीदवारों को दी कड़ी चेतावनी

गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ, बीजेपी–जदयू के नेताओं को मंत्री पद

Nationalist Bharat Bureau

**नीतीश का लालू पर वार: बोले– सत्ता में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, घोटाले के बाद पत्नी को बनाया CM

बीजेपी के प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

Nationalist Bharat Bureau

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

सहरसा में चुनाव ड्यूटी पर अफसर की नींद वायरल, कंट्रोल रूम बना ‘आरामगाह’, EC की कार्रवाई तय

Leave a Comment