Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

PM Narendra Modi addressing election rally in Chhapra Bihar attacking RJD Congress alliance

बिहार चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजद-कांग्रेस गठबंधन पर करारा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव बिहार के स्वाभिमान और विकास के बीच की लड़ाई है। उन्होंने मुजफ्फरपुर और छपरा की सभाओं में कहा कि “लालटेन वाले हों या पंजा वाले, दोनों बिहार का अपमान करने में लगे हैं।” पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिहारियों को गालियां दीं, फिर भी राजद ने उन्हें अपने चुनाव प्रचार में बुलाया। यह बिहारियों का अपमान है और कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर राजद को कमजोर करना चाहती है ताकि बिहार में विपक्ष बिखरा रहे। उन्होंने कहा, “जिन्हें बिहारियों से नफरत है, वही आज पटना की गलियों में वोट मांग रहे हैं। ये वही लोग हैं जो राम मंदिर निर्माण का विरोध करते हैं और छठ मइया का अपमान करते हैं।” पीएम ने राजद-कांग्रेस पर धर्म और आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।

छपरा की रैली में पीएम मोदी ने सबसे बड़ा हमला करते हुए कहा — “राजद और कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं, रेट लिस्ट है। उनकी हर घोषणा के पीछे एक रेट टैग लगा है — घोटाला, वसूली, लूट और भ्रष्टाचार। जो लोग आस्था का सम्मान नहीं करते, वे जनता का भला कैसे करेंगे?” उन्होंने जनता से अपील की कि वे “जंगलराज और ठगी वाले सिस्टम” से सावधान रहें और डबल इंजन सरकार के साथ बिहार के विकास को प्राथमिकता दें।

मोतीहारी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी लापरवाही, बिना सत्यापन के रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की अनुशंसा

सीतामढ़ी में अमित शाह की जनसभा में हंगामा, रीगा चीनी मिल के हटाए गए कर्मियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

दानापुर में रीतलाल यादव की दावेदारी कमजोर, समर्थन में उतरे लालू यादव — आज करेंगे 15 किमी लंबा रोड शो

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में घर बैठे वोटिंग पूरी, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

सहरसा की ऐतिहासिक रैली में बोले पीएम मोदी – ‘जंगलराज अब इतिहास है, बिहार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में अमित शाह की चुनावी सभा, कहा – लालू परिवार ने बिहार को 20 साल पीछे धकेला

Leave a Comment