Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी माहौल चरम पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ये उनके इस चुनावी अभियान की तीसरी और चौथी रैली होगी। इससे पहले पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाएं कर चुके हैं। इस दौरान वे एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे और बिहार के विकास मॉडल पर जनता से संवाद करेंगे।

भाजपा, जदयू, हम और एलजेपी(रा) सहित एनडीए के सभी शीर्ष नेता इन सभाओं में मौजूद रहेंगे। स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी की ओर से छपरा रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। सारण प्रमंडल की 24 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे। भाजपा ने बताया कि इस रैली का 100 से अधिक स्थानों पर डिजिटल लाइव प्रसारण किया जाएगा ताकि अधिकतम लोग प्रधानमंत्री का संबोधन देख सकें।

प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को एक बार फिर बिहार आएंगे। इस दौरान वे आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पटना में एक भव्य रोड शो करेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर स्थिर और विकासोन्मुख सरकार चाहती है।

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में सम्राट और विजय को उपमुख्यमंत्री पद, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – बिहार चुनाव में हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, मतदाताओं को दिया भरोसा

पीएम मोदी के रोड शो से दूर रहे नीतीश कुमार, जदयू ने बताई चौंकाने वाली वजह — पहले से तय था पूरा प्लान

Leave a Comment