Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

सम्राट चौधरी बोले – लालू यादव को अब बिहार की जनता मानती है विलेन, सुशासन की सरकार दे रही है विकास का भरोसा

KAGARIA (खगड़िया):डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार को खगड़िया के माड़र में आयोजित एक जनसभा में महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लालू यादव को अब बिहार की जनता विलेन मानती है, क्योंकि उन्होंने राज्य को पिछड़ापन और भ्रष्टाचार दिया।”

सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर माड़र से सैदपुर तक के लोग बबलू मंडल को वोट देंगे, तो विपक्षी प्रत्याशी टिक नहीं पाएगा। उन्होंने दावा किया कि “बबलू मंडल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, उनकी जीत तय है।”

DOWNLOAD POST DAILY APP

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है, जहां हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि बागमती और कोसी नदी पर पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद खगड़िया से सहरसा की दूरी घट जाएगी — “पहले जहां चार घंटे लगते थे, अब डेढ़ घंटे में सहरसा पहुंचा जा सकेगा।”

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “2005 से पहले माड़र में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिलती थी, आज लोगों को 20 घंटे बिजली मिल रही है। यह बदलाव एनडीए सरकार की नीतियों का परिणाम है।”

Bihar Election 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में भरेंगे हुंकार — एनडीए का मेगा पावर शो शुरू

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

NDA के 18 संभावित मंत्री तय, नीतीश फिर होंगे CM?

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

राघोपुर में वोटिंग जारी, तेजस्वी यादव और सतीश यादव में कड़ा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

Leave a Comment