Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

ललन सिंह पर EC की नजर, तेजस्वी का 30 हजार का वादा और मोदी का महिला संवाद कार्यक्रम आज

बिहार चुनाव 2025 में ललन सिंह पर EC का नोटिस, तेजस्वी यादव का महिलाओं को 30 हजार रुपये देने का वादा और पीएम मोदी का डिजिटल महिला संवाद

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से ठीक पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आचार संहिता के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अपने एक बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की है, जिसमें 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार सरकार बदलने का मन बना लिया है। तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर “मान बहन योजना” के तहत महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। साथ ही जीविका दीदियों सहित सभी कार्यरत महिलाओं का मानदेय बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

वहीं आज पहले चरण के प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 6 बजे के बाद प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत – महिला संवाद’ कार्यक्रम के तहत बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे। इस दौरान वे महिला शक्ति को चुनाव में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

“राहुल गांधी आते हैं तो NDA की जीत तय हो जाती है” — लालगंज में गरजे सीएम योगी, लोगों ने लगाए ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

हमने जो कहा वो किया, अबकी बार संकल्प बनाम झांसा की लड़ाई – नितिन नवीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

लालू यादव के शासन से शुरू हुआ बिहार का पलायन – तेजस्वी पर बरसे ऋतुराज सिन्हा, कहा- “ढाई करोड़ नौकरी का वादा सिर्फ छलावा”

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

Leave a Comment