Nationalist Bharat
शिक्षा

योगी सरकार ने 23 लाख छात्रों के लिए खोला खजाना, 7 दिन में मिलेगा यूनिफॉर्म और स्वेटर का पैसा

योगी सरकार यूपी में छात्रों के खातों में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और स्वेटर के पैसे भेजते हुए

लखनऊ: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, योगी सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा कदम उठाया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सुनिश्चित किया है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा बिना स्वेटर या अधूरी यूनिफॉर्म के स्कूल न जाए। इसके लिए सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में पैसा भेजना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 1 करोड़ 3 लाख 25 हजार बच्चों के खातों में यूनिफॉर्म, जूता-मोजा और स्टेशनरी के लिए राशि भेजी जा चुकी है। वहीं, शेष 23 लाख छात्रों को अगले 7 दिनों के भीतर यह राशि मिल जाएगी। इनमें से 10 लाख बच्चों के खातों में अगले दो दिनों के भीतर पैसे ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है।

सरकार का लक्ष्य है कि ठंड की शुरुआत से पहले हर बच्चे के पास पूरी यूनिफॉर्म और जरूरी सामग्री उपलब्ध हो। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी बच्चे को स्वेटर या यूनिफॉर्म की कमी के कारण स्कूल आने से न रोका जाए।

व्यवस्था बच्चे के सपनों को कुचल देती है तो…

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत,स्वागत समारोह का आयोजन

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

सिर्फ बेटियां ही नहीं बेटे भी पराए होते हैं

शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट 25 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment