Nationalist Bharat
Other

Air India: आसमान में आफ़त, ज़मीं पर राहत — तकनीकी खराबी के बाद विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 172 यात्री सुरक्षित

Air India Flight AI2487 की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सुरक्षा कर्मी और स्टाफ़ सक्रिय

दिल्ली: सोमवार रात एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही उड़ान AI2487 (A320 NEO, VT-EXO) में उस समय हड़कंप मच गया, जब ‘कार्गो होल्ड’ में खतरे की चेतावनी मिली। विमान में सवार 172 यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने तुरंत आपात स्थिति घोषित की और विमान को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

भारतीय समयानुसार शाम 7:33 बजे पूर्ण इमरजेंसी घोषित की गई और कुछ ही मिनटों बाद विमान रात 8 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर गया। एयरपोर्ट के एटीसी, फायर सर्विस और एयरलाइन स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि घटना का एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी ऑपरेशन्स सामान्य रूप से जारी रहे।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि “कार्गो होल्ड में चेतावनी आने के बाद एहतियातन विमान को उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें आगे की यात्रा के लिए सहायता दी जा रही है।” घटना के बाद एक बार फिर एयरलाइन की तकनीकी तत्परता और सुरक्षा मानकों पर चर्चा तेज हो गई है। एयर इंडिया ने दोहराया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांग्रेस नेत्री ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

आख़िर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों कहा कि जाकर पढ़ाई करो।एमए करो।रिसर्च करो,इतिहास आपके हिसाब से नहीं लिखा जाएगा

सलीम मर्चेंट को आई सिद्धू मूसेवाला की याद, कहा- दो हफ्ते में रिलीज होने वाला था हमारा गाना

Nationalist Bharat Bureau

मछली पालन के क्षेत्र में जिले के किसान आत्मनिर्भर बनने की राह पर

इन राशि की लड़कियां बहुत जल्दी होती हैं गुस्सा

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बरक़रार,12 मार्च को फ़ैसला

UPSC Geologist Recruitment 2023 | UPSC Geo Scientist Mains Result 2024

संजय राउत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप

दुर्गापूजा में आईटीआई खोलने सम्बन्धी आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment