Nationalist Bharat
Other

नियमितीकरण और प्रति माह नियमित वेतन का भुगतान हेतु विशेष सर्वेक्षण अमीन संघ द्वारा जारी आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने किया समर्थन

पटना:बिहार के विभिन्न जिलों में अपमानजनक सेवा शर्त व मामूली मानदेय पर वर्षों से काम करने को अभिशप्त विशेष सर्वेक्षण अमीन ” ने कल दिनांक 1 जून 2022 से सभी कर्मियों की सेवा नियमितीकरण , प्रतिमाह नियमित वेतन का भुगतान सहित अन्य 12 सूत्री ज्वलंत मांगों की पूर्ति हेतु चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन का महासंघ गोप गुट ने समर्थन किया है ।महासंघ गोप गुट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी जिला स्तरीय नेताओं को विशेष सर्वेक्षण कार्य में लगे हुए अमीन के अनिश्चितकालीन आंदोलन को समर्थन करने का घोषणा किया है।इसकी जानकारी गोप गुट नेता प्रेमचंद कुमार सिन्हा व ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने सँयुक्त विज्ञप्ति में दी।
नेताओं ने बताया कि सँयुक्त मोर्चा ” के नेतृत्व में वर्ष 2014-15 में हुए आंदोलन के दवाब में सरकार ने नियमितीकरण हेतु सेवानिवृत मुख्य सचिव श्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में वर्ष 2015 में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया, समिति की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2018,अक्टूबर में नियमितीकरण हेतु संकल्प 12534 जारी किया,जिसका क्रियान्वयन आज 4 वर्ष बाद भी नही किया जा सका है जिससे विशेष सर्वेक्षण में लगे हुए अमीनो सहित विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत संविदाकर्मियों के नियमितीकरण का प्रश्न जस का तस बना हुआ है ।
नेताओं ने बताया कि संविदा कर्मियों की सेवा नियमित नहीं करने और नियमित रूप से मासिक वेतन का भुगतान नहीं होने से भारी असंतोष व्याप्त है जिसके फलस्वरुप बिहार के 20 जिलों में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीन 1 जून 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ।नेता द्वय ने राज्य सरकार तथा भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द विशेष सर्वेक्षण में लगे हुए अमीनो की सेवा नियमित किया जाए साथ ही प्रति माह नियमित रूप से वेतन का भुगतान सहित अन्य 12 सूत्री मांगों की पूर्ति की जाए अन्यथा आने वाला दिनो में आंदोलन और तेज होगा ।

अवैध यूनिपोल पर पटना नगर निगम की सख्ती, कंकड़बाग में तीन यूनिपोल हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

विधान परिषद की सातों सीटों के दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

Nationalist Bharat Bureau

हरेवा क्रिकेट क्लब की जीत पर समाजसेवी जावेद इक़बाल गुड्डू ने टीम और प्रबंधन को मुबारकबाद दी

Nationalist Bharat Bureau

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में एक भी निर्वाचित मुस्लिम विधायक या सांसद न होना लोकतंत्र की नैतिकता पर सवाल

करंदलाजे करेंगी कासरगोड में 25 वें विश्व नारियल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

शेयर बाजार में मामूली तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद

Leave a Comment