पटना:नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर पटना नगर निगम क्षेत्र में अवैध यूनिपोल के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात कंकड़बाग अंचल में अभियान चलाकर तीन स्थानों से अवैध यूनिपोल हटाए गए।अभियान के दौरान कंकड़बाग को-ऑपरेटिव सोसाइटी (विकलांग भवन के पास), मेदांता अस्पताल के समीप एवं साईं नेत्रालय मोड़ के पास से अवैध यूनिपोल हटाए गए।कंकड़बाग अंचल में कुल सात अवैध यूनिपोल चिह्नित किए गए हैं। इनमें से तीन को हटाया जा चुका है, जबकि शेष चार को भी जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इनमें पाटलिपुत्र खेल परिसर के पास दो तथा राजेंद्र नगर सब्जी मंडी और टेम्पू स्टैंड (वी-मार्ट) के पास एक-एक यूनिपोल शामिल हैं।कार्रवाई को प्रभावी एवं सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए दो हाइड्रा, दो जेसीबी, दो हाइवा एवं 15 निगम कर्मियों की टीम तैनात की गई। पूरी कार्रवाई अपर नगर आयुक्त श्री कृष्ण स्वरूप की निगरानी में संपन्न हुई।निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के सभी अंचलों में अवैध यूनिपोल को चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी।

