Nationalist Bharat
Other

श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियो ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा अपने खून से पत्र

उत्तर प्रदेश के वृंदावन जिले में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित श्री बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कॉरिडोर के विरोध के स्वर को और मुखर करते हुए आज वृंदावन के विद्यापीठ चौराहे पर धरने पर बैठे ब्रजवासियों ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खून से पत्र लिखे। खून से लिखे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से कॉरिडोर न बनाने की मांग की। गौरतलब है की प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में कल रविवार को क्षेत्र के व्यापारियों ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा था । साथ ही साथ मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के परिवार की महिलाओं ने भी श्री बांके बिहारी मंदिर के चबूतरे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को कोसा था । इसके आलावा महिलाओं ने कीर्तन मार्च करते हुए बिहारी जी रक्षा करो, स्वामी जी रक्षा करो का नारा भी लगाया था । बाद में देर शाम क्षेत्र के व्यापारियों ने विद्यापीठ मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मंदिर तक पैदल मार्च निकाला और मंदिर के चबूतरे पर कीर्तन कर आराध्य से प्रार्थना करी।

व्यापारियों का कहना है कि वो किसी भी कीमत पर शासन-प्रशासन की मनमानी सहन नहीं करेंगे। उनका कहना है की कॉरिडोर बनाने के नाम पर वृंदावन के प्राचीन स्वरूप और कुंज गलियों के अस्तित्व को नहीं मिटने देंगे। उनका यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती। अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखने वालों में गोविंद खंडेलवाल, अमित गौतम, मेघ श्याम गौतम, दीपक गोयल, अशोक शर्मा, आशीष वशिष्ठ, गणेश गोस्वामी, श्रीवल्लभ गौतम, नीरज गोस्वामी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

अंजुमन ख़ादिम उल-इस्लाम के निज़ाम को दुरुस्त करने की ज़रूरत:इरशाद अली आज़ाद

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

बिश्नोई ने ठुकराया डिप्टी सीएम का ऑफर, बोले- छोटी मोटी पार्टी में नहीं होंगे शामिल

आख़िर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्यों कहा कि जाकर पढ़ाई करो।एमए करो।रिसर्च करो,इतिहास आपके हिसाब से नहीं लिखा जाएगा

रोहिणी के अपमान पर तेजप्रताप का कड़ा वार, कहा—भयावह होगा परिणाम

Nationalist Bharat Bureau

भारतीयों की विदेश यात्रा से जुड़ी कोविड गाइड लाइन तैयार करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

UAE: यूएई का बड़ा फैसला, भारतीय गेहूं के निर्यात पर लगाई 4 महीने की रोक

Nationalist Bharat Bureau

काँग्रेस नेता अरशद अब्बास आज़ाद की इफ्तार पार्टी में गणमान्य व्यक्तियों की शिरकत

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा युवा के प्रदेश अध्यक्ष बने रविंद्र शास्त्री, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau