Nationalist Bharat
Other

बिजली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

इस्लामाबाद, 30 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर गोजरा सदर पुलिस ने बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 158 लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए।- प्रदर्शनकारियों ने गोजरा और टोबा टेक सिंह इंटरचेंज के बीच का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। | एससीसीआई के अध्यक्ष साजिद हुसेन तर्रार ने सरकार से बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने दो सितंबर को बंद हड़ताल करने की भी धमकी दी।
नागरिकों ने कलमा चौक पर चिचावतनी-राजना रोड पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने बिल फूंके और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरगोधा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और जिला बार एसोसिएशन द्वारा एक संयुक्त रेली निकाली गई, जबकि बड़ी संख्या में आम जनता भी इसमें शामिल हुई।

इसके अलावा, पीपीपी कार्यकर्ता भी बढ़े हुए बिलों के खिलाफ आज फव्वारा चौक पर सड़कों पर उतरे। व्यापारियों ने बुधवार को पूर्ण हड़ताल रखने का एलान किया है। मरकजी अंजमन-ए-ताजीरन और पीएमएल-एन के चौधरी फैयाज जफर, पीपीपी के डॉ. जहान जेब, पीटीआई के अब्दुल शकूर ताहिर सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने वीनस चौक से गोले चौक तक एक रैली का नेतृत्व किया।

गोजरा में, बिजली प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए।

एक अन्य घटना में फैसलाबाद के पास दिजकोट में साबरी टाउन इलाके के निवासी मुहम्मद हमजा (35) ने 40 हजार रुपये बिजली बिल का भुगतान करने में विफल रहने पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमी के कारण उनका मानसिक संतुलन पहले ही सही नहीं था इसलिए, बिजली बिल का भुगतान करना उनके सामर्थ्य से बाहर था। उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल, दिजकोट पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

लालू यादव की इफ्तार पार्टी 24 मार्च को,पहली बार लालू आवास से बाहर होगा आयोजन

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

मेट्रोमैन ई श्रीधरन को लोगों ने बताया 88 साल की उम्र में देशभक्ति पर Ph.D करने वाला सबसे बुजुर्ग भारतीय

चटाई क्या होती है,किस प्रकार की होती है और क्या है उपयोग?जानिए सब कुछ बस एक क्लिक पर

झारखंड के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री से मिले नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी

Nationalist Bharat Bureau

पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

राजद का मीडिया पर निशाना,कहा भाजपा के खिलाफ बोलेंगे तो मालिक हड्डी देना बंद कर देंगे

बालूशाही नगरी

UP सरकार के विज्ञापन की सोशल मीडिया में उड़ रही हैं खिल्लियां

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment