Nationalist Bharat
Other

भक्त अलग परेशान है कि ऐसी कौन सी कमी रह गई थी स्वागत में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा दवा की सप्लाई ना किए जाने पर भारत पर कारवाई की धमकी पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने प्रधान मंत्री मोदी पर करारा हमला बोला

 

पटना :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा दवा की सप्लाई ना किए जाने की सूरत मे कारवाई की धमकी और फिर भारत के द्वारा अमेरिका को दवा सप्लाई किए जाने की खबरों के बीच सियासी घमासान मच गया है. एक तरफ भारत सरकार बचाव की मुद्रा मे है तो दूसरी तरफ लोग प्रधानमन्त्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने प्रधान मंत्री मोदी पर करारा हमला बोला है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किए एक पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा है कि मोदी जी और ट्रम्प की दोस्ती इतनी गहरी है कि ट्रम्प दवाइयाँ भी मांगता है तो धमकी देकर…भक्त अलग परेशान है कि ऐसी कौन सी कमी रह गई थी स्वागत में।बताते चलें कि आज तड़के 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ने बेहद सख्त लहजे में भारत से हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन दवा भेजने की मांग की थी. ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भारत कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण दवा का निर्यात नहीं करता है तो उसे अमेरिका का बदला झेलना पड़ सकता है.हालांकि उसके 6 घण्टे के भीतर ही भारत ने दवा के एक्सपोर्ट पर मुहर लगा दी। सरकार ने मंगलवार को साफ किया कि कुछ देशों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा का निर्यात किया जाएगा। हालांकि, देश की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि अन्य देश में कितने केस हैं। ज्ञात हो कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत में मलेरिया के इलाज की पुरानी और सस्ती दवा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मी यह दवा एंटी-वायरल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते सरकार ने पिछले महीने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। नासा के वैज्ञानिकों ने भी मलेरिया निरोधक हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन को कोरोना से लड़ने में कारगर बताया था।

विधान परिषद चुनाव : 20 सितंबर को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी जन सुराज

Nationalist Bharat Bureau

‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम में हिन्दी साहित्य की भूमिका’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: बिहार में इन गंभीर बीमारियों की दवाएं मिलेगी मुफ्त! जानीए पुरी जानकारी

cradmin

निजी विद्यालयों के व्यावसायिक वाहनो के कर माफ़ी का प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत,राज्य सरकार को कहा साधुवाद

अमित शाह को खेल मंत्रालय दिया जा सकता है क्योंकि…

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लाबुशेन शीर्ष पर, विराट कोहली सातवें नंबर पर खिसके

Nationalist Bharat Bureau

बजट सत्र में तय होगा कमलनाथ सरकार का भविष्य

दिल्ली कांड में मरी अंजलि के परिवार की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, NGO ने की आर्थिक मदद

cradmin

शराब की तलाशी के नाम पर तमाशा कर रही है बिहार पुलिस:आप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment