Nationalist Bharat
Other

कोरोना से जंग:बिहार सरकार के फैसले का राजद विधायक अबु दोजाना ने किया स्वागत

बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों और विधायकों के वेतन में कटौती के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के तहत पांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बगैर परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में भेजने का फैसला भी लिया गया. सरकार ने कोरोना संकट की वजह से स्कूलों की बंदी के बीच यह निर्णय लिया है. इन कक्षाओं के बच्चों को अगले क्लास के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा.

 

पटना. विश्वव्यापी महामारी कोरोना को देखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा सांसदों के वेतन और सांसद निधि फण्ड में कटौती के बाद बिहार सरकार ने भी आज बड़ा फैसला किया.आज हुई कैबिनेट की बैठक में अगले एक साल के लिए मंत्री और विधायकों के वेतन में कटौती का फैसला लिया गया. इसके तहत एक साल तक बिहार के सभी विधायकों और मंत्रियों के वेतन में 15 फीसदी की कटौती की जाएगी. इस फैसले का राजद के सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक सय्यद अबु दोजाना ने स्वागत किया है।अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से जारी बयान में अब दोजाना ने कहा कि मंत्रीयों ,विधायकों का एक साल तक का वेतन हर माह 15% कटेगा और कोरोना उन्मूलन कोष में जमा होगा ।कैबिनेट के इस फैसले का हम इसका स्वागत करते हैं । उम्मीद करतें हैं की यह मद सच में आपदा के समय स्वास्थ्यमंत्री जी द्वारा काम में लाया जाएगा ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कुल 29 फैसले लिए. बताया गया कि विधायकों और मंत्रियों के वेतन में कटौती से मिली राशि कोरोना संक्रमण के काम में लगाई जाएगी.बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों और विधायकों के वेतन में कटौती के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के तहत पांचवीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बगैर परीक्षा दिए ही अगली कक्षाओं में भेजने का फैसला भी लिया गया. सरकार ने कोरोना संकट की वजह से स्कूलों की बंदी के बीच यह निर्णय लिया है. इन कक्षाओं के बच्चों को अगले क्लास के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा.
ज्ञात हो कि देशव्यापी कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने सांसदों की वेतन कटौती और एमपी-लैड को अगले दो साल के लिए स्थगित करने का पहले ही निर्णय ले लिया है. इसके अलावा देश के कई राज्य सरकारों ने भी कोरोना संकट से लड़ाई के लिए विधायकों, उच्च अधिकारियों के वेतन में कटौती का फैसला किया है. मंगलवार को ही यूपी सरकार ने भी कोरोना संकट को देखते हुए विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती का निर्णय लिया है.

अवसर के सहारे विरासत को बढ़ाने की तैयारी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

IND Vs NZ: जानिए टी20 टीम में क्यों शामिल नहीं कोहली-रोहित, राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

cradmin

यह ऐसा स्कूटर है जिसमें आपको नीचे पैर लगाने की जरूरत नहीं है, पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें

cradmin

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी,राजस्थान में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

मेट्रोमैन ई श्रीधरन को लोगों ने बताया 88 साल की उम्र में देशभक्ति पर Ph.D करने वाला सबसे बुजुर्ग भारतीय

दीघा से भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के चुनावी कार्यालय का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार बना महिला वर्ल्ड टी-20 का बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

पाँच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

Nationalist Bharat Bureau

यू मिस्ड ए कॉल फ्रॉम विनोद दुआ…!

Leave a Comment