Nationalist Bharat
Other

फवाद की ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ विरोध के बीच 30 तारीख को रिलीज होगी

फवाद खान और माहिरा खान के भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। पाकिस्तानी हिट जोड़ी की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ अब भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म भारत में 30 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज डेट टाल दी गई थी। जब खबर मिली कि ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में रिलीज होगी तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उन्हें धमकी दी थी। मनसे ने कहा कि इस पाकिस्तानी फिल्म को देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन अब ये फिल्म भारत में रिलीज होने जा रही है।

‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ 13 अक्टूबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी और तब से इसे दुनिया भर के प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने इंग्लैंड में एस.एस. राजामौली की फिल्म ने कमाई में ‘आरआरआर’ को पछाड़ा फवाद खान की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस किया है। यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म भारत में जी स्टूडियोज द्वारा रिलीज की जाएगी। फिलहाल यह फिल्म दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में ही रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म एक पंजाबी फिल्म है। इसलिए माना जा रहा है कि यह उत्तर भारत में धूम मचा सकती है।

मनसे ने दी थी धमकी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर ने इससे पहले धमकी भरे लहजे में फिल्म का विरोध किया था। अमेय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि, ‘पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को भारत में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि एक भारतीय कंपनी यह योजना बना रही है। हम राज साहब के आदेश के बाद इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे।’ हमने साफ कहा है कि अगर फवाद खान के फैन्स और देशद्रोही इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो पाकिस्तान जाकर देख सकते हैं।

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने किया केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतिहारा का निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

करोना से जंग:एक दिन के उपवास पर पूर्व सांसद पप्पू यादव

Nationalist Bharat Bureau

टॉप महिला साइक्लिस्ट के साथ दुर्व्यवहार से देशवासी का सिर शर्म से झुक गया

Nationalist Bharat Bureau

अगर आप करोडपति बनना चाहते हैं, तो बस आप को कोकरौच के साथ करना होगा ये काम….

Nationalist Bharat Bureau

बिहार दैनिक यात्री संघ ने निकाला आक्रोश मार्च

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार — “वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं मोदी”, नीतीश को बताया रिमोट कंट्रोल सीएम

दुनिया भर में मास्क और सेनिटाइजर बाँटा जा रहा है जबकि भारत में मिल रहा है आधे घण्टे का भाषण

Nationalist Bharat Bureau

अरबों से मुक़ाबला करने के लिए रवीश कुमार ने की अक्षय कुमार से अपील, लिखा पत्र

गाज़ियाबाद : 12 साल का बच्चा दंपत्ति हत्याकांड में मास्टरमाइंड और कातिल

Nationalist Bharat Bureau

जिला स्वास्थय टास्क फोर्स एवं समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक

Leave a Comment