Nationalist Bharat
विविध

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड, को-स्टार शीजान खान गिरफ्तार

अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या का प्रयास करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक्ट्रेस की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। 20 साल की उम्र में उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बता दें कि उन्होंने टीवी पर कई शोज किए हैं। वीर पुत्र – महाराणा प्रताप के बाद उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट के साथ इंटरनेट वाला लव जैसे कई शो में काम किया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले को लेकर मुबंई एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि तुनिषा शर्मा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

बहुओं के लिए संदेश,आज जो बोओगे कल वही काटोगे

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में घर के सजावट से लेकर देशी व्यंजन और देशी परिधान हर उम्र और हर तबके के लिए उपलब्ध

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य किसान सभा की राज्य कमेटी भंग एवं नयी संगठन समिति गठित

आदिवासी परिवारों ने छोड़ा शराब और मांस,देश दुनिया में हो रही है चर्चा

यादें माड़-भात की

सोनपुर मेले में धमाल मचा रहा अनंत सिंह का लाडला घोड़ा

Nationalist Bharat Bureau

गारंटी और वारंटी में क्या अंतर है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment