Nationalist Bharat
विविध

मध्यप्रदेश: रीवा में कच्चे मकान में अचानक लगी भीषण आग, खाना बना रही मां और 1 साल के बेटे की मौत

मध्यप्रदेश के रीवा जिलें से एक विचलित करने वाली खबर आई है। रीवा​ में आग लगने से मां और उसके 1 साल के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हादसे के समय महिला खाना बना रही थी और तभी अचानक आग लग गई। यह घटना रीवा के मनगवां की बताई जा रही है। महिला और उसके बेटे के शव को बरामद कर लिया गया है।

दोपहर करीब 1 बजे की घटना

मीडिया अहेवाल के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मनगवां बस्ती के पास पुराने हॉस्पिटल के पीछे अमित वर्मा पत्नी अंजना वर्मा (25), और बेटे अर्पित वर्मा (1) के साथे कच्चे मकान में रहते है। दरमियान सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे अंजना खाना बना रही थी। बच्चा भी उनके साथ था। इस दौरान अचानक आग लग गई। आग की इस घटना से आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किये और पोलीस एंव फायर ब्रिगेड़ को जानकारी दी। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परंतु इस आग की घटना में  मां-बेटे की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों के शव को बहार निकाला।

घर में सिलेंडर सुरक्षित था

बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों की मदद से कच्चे घर का छप्पर हटाया गया। घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर सुरक्षित है। पाइप में लीकेज की बात हो सकती है। उधर, परिवार का कहना है कि चूल्हे पर खाना बनता है। इमरजेंसी के लिए सिलेंडर रखा था। पुलिस ने प​रिजनों से पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि, महिला घर के जिस कमरे में खाना बना रही थी, उसके दोनों दरवाजे बंद थे। जिससे मां-बेटे अंदर ही फंस गए। अचानक से उठे धुआं के कारण और आग की लपटे तेजी से दोनो मोत हो गई।

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

इंदिरा गांधी की जीवनी , हमारे साथ जानिए । .

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

बंद गली का आखिरी मकान 

एक बार फिर लालू-राबड़ी परिवार में गूंजेगी किलकारी,बाप बनने वाले हैं तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

Dilip Kumar Death Anniversary:वो न आएंगे पलट कर

Nationalist Bharat Bureau

दूसरों को खुश करने के लिए शादी जरूरी नहीं

सारण जिले में नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट वरदान सिटी की लॉन्चिंग 25 जनवरी को