Nationalist Bharat
खेल समाचार

भारतीय बल्लेबाजों को सुधारने के लिए द्रविड़ ने लिया किताब का सहारा, टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है। अब उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी और फिर ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। भारत अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है। भारत को 4 में से 3 टेस्ट हर हाल में जीतने होंगे और इस अहम सीरीज के लिए भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने भी तैयारी शुरू कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान भी उन्हें तैयारी करते देखा गया था।

तीसरे वनडे में द्रविड़ को एक खास किताब पढ़ते हुए देखा गया

तीसरे वनडे में द्रविड़ को एक खास किताब पढ़ते हुए देखा गया था। पुस्तक का नाम है – Hitting against the spin by Nathan Leamon & Ben Jones। यानी द्रविड़ ने भारतीय बल्लेबाजों को सुधारने के लिए किताब का सहारा लिया है। दरअसल, भारत पिछले कुछ सालों से स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहा है और ऑस्ट्रेलिया भारत की इस कमजोरी से अच्छी तरह वाकिफ है। यानी ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी स्पिन स्ट्रेंथ के साथ भारत आ रहा है।

कोहली का सिरदर्द बना लियोन 

ऑस्ट्रेलिया ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी, एश्टन एगर, मिचेल स्वेपसन और नाथन लियोन के साथ भारत आ रहा है। मर्फी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। नाथन लियोन भारतीय बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। विराट कोहली ने नाथन लियोन के खिलाफ 9 टेस्ट पारियां खेलीं, जिसमें 93 रन बनाए। वह 4 बार लियोन का शिकार बने। उनका औसत भी 23.25 का रहा। 2021 से उनके खिलाफ कोहली के प्रदर्शन को देखें तो कोहली 21 पारियों में 12 बार आउट हुए हैं। उन्होंने इस दौरान 384 रन बनाए और 25.66 की औसत से रन बनाए।

पंत और अय्यर स्पिनर को थकाने में सफल 

भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ही ऐसे 2 बल्लेबाज हैं जो स्पिनर के खिलाफ खेलने में कामयाब रहे हैं। 2021 से एशिया में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनर के खिलाफ पंत का औसत 59 और अय्यर का औसत 68.66 है। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

BCCL T20 टूर्नामेंट का फाइनल 19 अप्रैल को उर्जा स्टेडियम में,सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स के बीच खिताबी जंग

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

IND VS NZ: रोहित-गिल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रन का टारगेट

cradmin

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

पटना में कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन जनवरी में, नौकरीपेशा लोग बनेंगे मैदान के हीरो

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

टी 20 क्रिकेट टीम ईंडिया के हीरो सूर्यकुमार यादव आखिर क्यों हुए वन डे से बहार

cradmin

टीम इंडिया की जीत के पीछे हैं बड़ी वजहें, जानिए हैदराबाद वनडे में कैसे हारी न्यूजीलैंड 

cradmin

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा