Nationalist Bharat
खेल समाचार

टी 20 क्रिकेट टीम ईंडिया के हीरो सूर्यकुमार यादव आखिर क्यों हुए वन डे से बहार

शतक बनाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव टीम सें आउट क्यों ईस के कहीं क्यास लगाए जा रहे है। सूर्यकुमार यादव इस समय शानदार फॉर्म में हैं।  सूर्यकुमार यादव ने अपने पिछले मैच में नाबाद शतक जड़ा था लेकिन गुवाहाटी वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने गए थे।  सवाल यह है कि सूर्यकुमार यादव की फॉर्म इतनी अच्छी है और पिछले मैच में शतक लगाकर टीम इंडिया को टी20 सीरीज जिताने के बाद भी उन्हें बाहर क्यों किया गया?

इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट टी20 में तूफानी शतक जड़ा था। लेकिन सूर्यकुमार यादव को गुवाहाटी वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया था। गुवाहाटी वनडे में जब टॉस हारकर रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो उसमें सूर्यकुमार यादव नहीं थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में चुना गया। किसी भी गेंदबाज में इतनी ताकत नहीं है कि वह उनके शॉट्स को रोक सके।

सूर्यकुमार की वनडे फॉर्म खराब
हालांकि सूर्यकुमार टी20 फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज हैं और रनों की बरसात करते रहे हैं, लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछले साल, सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 26 की औसत से 260 रन बनाए और सिर्फ एक अर्धशतक ही बना पाए। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने 55 से अधिक की औसत से 724 रन बनाए, जिसके कारण टीम इंडिया इस बल्लेबाज को तरजीह देती है।

अंतिम 11 में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल
आपको बता दें कि केएल राहुल पहले ओपनिंग करते थे, लेकिन वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया उन्हें मिडिल ऑर्डर में मौका दे रही है। चौथे नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर राहुल खेल रहे हैं। यही वजह है कि सूर्यकुमार यादव के लिए अंतिम 11 में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल हो गया है।

टीम इंडिया ने अच्छे संतुलन के लिए सूर्यकुमार को भी बाहर रखा है। टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाजों में से कोई भी गेंदबाजी नहीं कर सकता है। ऐसे में अगले 6 खिलाड़ियों की गेंदबाजी काफी अहम होती है। यही वजह है कि टीम इंडिया छठे और सातवें नंबर पर ऑलराउंडर खिलाती है। इससे टीम को बेहतर संतुलन मिलता है। अगर टीम इंडिया का कोई और बल्लेबाज भी टॉप ऑर्डर में गेंदबाजी कर सकता है तो टीम इंडिया छठे नंबर पर भी सूर्यकुमार को उतार सकती है। हालांकि यह बहुत कठिन है।

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

घर में लगातार 12वी सीरीज जीतने के उद्देश्य से उतरेगी टीम इंडिया

cradmin

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

नतीजे के बजाय अपने विचारों पर ध्यान दे रही थी: अवनि लेखरा

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau