Nationalist Bharat
खेल समाचार

विजय हजारे में रिकॉर्ड्स की बारिश, बिहारी बल्लेबाजों का ऐतिहासिक दिन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का पहला दिन भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। 24 दिसंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूटते चले गए। पहले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक जड़ा, लेकिन यह रिकॉर्ड महज एक घंटे भी नहीं टिक पाया। बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में बिहार की टीम ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाज बेबस नजर आए। बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बना दिए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इस पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन, जबकि कप्तान सकीबुल गनी ने 40 गेंदों पर नाबाद 128 रन ठोके। गनी की पारी में 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।

इसी दिन एक और रिकॉर्ड झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने भी बना दिया। कर्नाटक के खिलाफ ईशान ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर घरेलू क्रिकेट को हिला दिया। उन्होंने 39 गेंदों पर 125 रन बनाए, जिसमें 14 छक्के और 7 चौके शामिल थे। एक ही दिन में वैभव, गनी और ईशान की पारियों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 / टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जो दिला सकते हैं भारत को हॉकी वर्ल्ड चैंपियन का खिताब

cradmin

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

क्यां रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 टीम से बाहर होना तय है?

cradmin

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

पटना में त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, डीजे इलेवन ने जीता खिताब,लव कुमार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ क़रार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment