Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

' नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं...',लालू यादव बयान पर BJP-JDU हमलावर

Bihar Political News Hindi:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस यात्रा में “आंख सेंकने” जा रहे हैं, और वे वहां सिर्फ “आंख सेकेंगे”, फिर चाहे जो हो। जब पत्रकारों ने लालू से सवाल किया कि नीतीश कुमार 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटें लाने का दावा कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि पहले नीतीश कुमार को “आंख सेंकने” दें, फिर सरकार बनाने की बात करें।

लालू यादव के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। जेडीयू और भाजपा ने इस बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने इस बयान पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव जैसे नेता द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिहार की गरिमा पर हमला है। यह बयान यह दिखाता है कि लालू में ईर्ष्या का भाव भरा हुआ है। अशोक चौधरी ने सवाल उठाया कि लालू यादव की खुद सात बेटियां हैं, और उनके पार्टी में भी कई महिला नेता हैं, तो क्या उन्हें इस तरह की मानसिकता शोभा देती है? उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक दिवालियापन का संकेत है, और लालू यादव को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले लगता था कि लालू जी शारीरिक रूप से बीमार हैं, लेकिन अब लगता है कि वे मानसिक रूप से भी बीमार हो गए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें कोइलवर में इलाज की जरूरत है, और नीतीश कुमार के खिलाफ उनका बयान अत्यंत घृणित और शर्मनाक है।

बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने भी लालू के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ओछी टिप्पणी की है, और अगर राज खुला तो कई लोग शर्मसार हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया है और उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रखना चाहिए।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर 226 करोड़ रुपये खर्च होने जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कामों को गिनवाना है, और वे राज्यभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। नीतीश कुमार की महिला वोट बैंक पर मजबूत पकड़ मानी जाती है, और यह यात्रा उनकी राजनीति में एक अहम कदम हो सकती है।

यादें ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की

Nationalist Bharat Bureau

📰 मसौढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: RJD और JD(U) के बीच कड़ी टक्कर, बूथ स्तर की तैयारियाँ जोरों पर

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के 28 जिला परिषदों में रिक्त 15610 पदों पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

टेस्ला से कॉइनबेस तक की कंपनियां कर्मचारियों को निकाल रही हैं

बिहार में रातोंरात पीला हुआ हैंडपंप का रंग,निजी हैंडपंप को सरकारी दिखाने का फर्जीवाड़ा

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

महान कवि, लेखक और गीतकार गुलजार से विक्की कौशल की मुलाकात

नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगो में यूपी गाज़ीपुर के चार लोग भी शामिल

cradmin

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

आम आदमी पार्टी:राघव चढ्ढा के लाव लश्कर देख कर भड़के लोग,बताया सत्ता का दुरूपयोग

Leave a Comment