Nationalist Bharat
JOBनौकरी का अवसर

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के 28 जिला परिषदों में रिक्त 15610 पदों पर बहाली

Bihar Sarkari Naukri:पंचायती राज विभाग ने जिला परिषदों में 15,610 पदों पर स्थायी और संविदा के आधार पर नियुक्ति का ऐलान किया है। इनमें से 4,351 स्थायी पद हैं, जबकि 11,259 पद संविदा के होंगे। स्थायी पदों पर नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। वहीं, लेखापाल, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक-डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्राम कचहरी सचिव और ग्राम कचहरी न्याय मित्र की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा गठित चयन समिति द्वारा की जाएगी। अब तक राज्य के 10 जिलों में संविदा पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, और बाकी 28 जिलों को शीघ्र नियुक्ति का निर्देश दिया गया है। जिलों में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर संविदा पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिला परिषदों में जिन संविदा पदों पर नियुक्ति होनी है, उनमें लेखापाल सह आईटी सहायक के 7,070 पद, तकनीकी सहायक के 556 पद, कार्यपालक सहायक के 3 पद, ग्राम कचहरी सचिव के 1,400 पद और ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2,230 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब तक अररिया, कैमूर, किशनगंज, मुंगेर, नालंदा, शिवहर, सुपौल, नवादा, बांका और वैशाली जिलों में संविदा पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा, विभाग ने 4,351 स्थायी पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है और सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए चयनित 1,07,079 अभ्यर्थियों के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज जांच 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक आयोजित होगी। यह परीक्षा राजधानी पटना के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में होगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इस परीक्षा की विस्तृत जानकारी और अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा।

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

Jobs aftar matric exam I Technical course aftar matric exam 2023 I Course aftar matric exam 2023

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

बुखार और सर्दी-जुकाम: कारण, बचाव और उपचार

Nationalist Bharat Bureau

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment