Nationalist Bharat
राजनीति

Khan Sir:खान सर पहुंचे जदयू नेता के घर,सियासी गलियारे में चर्चा तेज़

Khan Sir:खान सर पहुंचे जदयू नेता के घर,सियासी गलियारे में चर्चा तेज़

Khan Sir: पटना: देश के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं। रहमान सर के जनसुराज पार्टी जॉइन करने की खबरों के बीच खान सर ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि खान सर जदयू की सदस्यता ले सकते हैं। इससे पहले, खान सर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी, और अब मनीष वर्मा से मिलने के बाद इस कयासों का सिलसिला तेज हो गया है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में मुलाकात का उद्देश्य स्पष्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज पटना आवास पर बिहार और देश के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर का आगमन हुआ। उनके साथ बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और राज्य के विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। निश्चित रूप से बिहार और पूरे देश के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को सुलभ बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय है।” मनीष वर्मा, जो एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और उन्हें जदयू में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

हाल ही में मनीष वर्मा बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर सभाएं कर रहे हैं और लोगों से मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बता रहे हैं। अब उनकी और खान सर की मुलाकात ने यह अटकलें और तेज कर दी हैं कि खान सर जदयू का दामन थाम सकते हैं।

कुछ समय पहले, खान सर ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी, और मीडिया द्वारा राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि “अगर वे राजनीति में आए तो पढ़ाई कौन कराएगा?” उस वक्त उन्होंने बताया था कि यह मुलाकात बच्चों और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर थी। अब जदयू के राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाया जा रहा है कि खान सर जदयू का हिस्सा बन सकते हैं।

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

लालू यादव पर विजय सिन्हा का तीखा हमला, कहा- ‘सबसे भ्रष्ट नेता

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर मेडिकल कॉलेज को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर

द प्लुरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह और राकेश कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की

Leave a Comment