Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में 35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें एक बार फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है और पिछली यात्रा की यादें आज भी उनके मन में ताजा हैं। उन्होंने काजीरंगा की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन की सराहना की। साथ ही सोशल मीडिया पर बोड़ो समुदाय के पारंपरिक नृत्य की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कलाकारों और इन्फ्लुएंसर्स की प्रशंसा की। इस दौरान युवा कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्र देखकर पीएम मोदी ने मंच से ही उन्हें सम्मान देने का भावुक संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ा है।” उन्होंने बिहार, महाराष्ट्र, केरल, असम और ओडिशा के चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि देश विकास और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का भरोसा उस पार्टी से उठ चुका है, जिसके पास कोई स्पष्ट विकास एजेंडा नहीं है।

काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इस परियोजना से न सिर्फ वन्य जीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर सड़क हादसों में भी कमी आएगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस परियोजना को राज्य के विकास और वन्य संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह कॉरिडोर मानसून के दौरान जानवरों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें असम की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी।

 

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

लोकतंत्र को कमजोर करने में बिकाऊ व सिद्धांत हीन कांग्रेसी विधायकों का बड़ा रोल रहा है

Nationalist Bharat Bureau

मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस समारोह, सीएम नीतीश हुए शामिल

क्या जदयू को मिलेगा नया अध्यक्ष,मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज,आज दिल्ली में…

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

अतिपिछड़ा समाज का दर्पण है चिराग पासवान:लोजपा-(रा)

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

सभी धर्मों का सम्मान करें: हिंदू महाकाव्य विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

cradmin

4 बार UPSC फेल, 7 साल तक बना फर्जी IAS, जमीन विवाद में खुला राज

गिरिराज सिंह की की पदयात्रा दंगा – फसाद के लिए : दीपंकर भट्टाचार्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment