Nationalist Bharat
राजनीति

पटना महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,चुनावी रणनीति बनाई गई

  • कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शशिरंजन यादव का पार्टी आलाकमान, वरिष्ठ नेतागण यथा वीरेंद्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन और पार्टी नेतृत्व की नीति और नियत के साथ आगे बढ़ने पर जोर

 

पटना:विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही पार्टी और प्रत्यशियों ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी हैं।अपने पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु सभी लगातार बैठकें, जनसम्पर्क और अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं इसी कड़ी में पटना महानगर के जिला कांग्रेस कार्यालय नेशनल हाल कदमकुआं में पटना साहिब एवं बांकीपुर विधानसभा चुनाव के प्रखंड अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी बिहार वीरेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई जिसमें पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव,बिहार प्रदेश प्रवक्ता शरीफ अहमद रंगरेज,प्रखंड अध्यक्ष जय किशन, चंदन कुमार,राजेश यादव,हेमंत चतुर्वेदी,शमीम अख़्तर, अशोक यादव पटना महानगर कांग्रेस के सभी वार्ड अध्यक्ष शामिल हुए।समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न चुनावी मुद्दों पर बात हुई साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये गए।बैठक में महानगर की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ रहे महागठबन्धन प्रत्याशियों खासतौर से पटना साहिब और बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने हेतु रणनीति बनाई गई।इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने पार्टी आलाकमान, वरिष्ठ नेतागण यथा वीरेंद्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन और पार्टी नेतृत्व की नीति और नियत के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।

ऋतु जायसवाल का राजद के नाम संदेश

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग से हिल सकता है विपक्ष का वोटबैंक, पहली लिस्ट में कोइरी-कुर्मी को 40% टिकट, सवर्णों को 23%

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया

नई दिल्ली में एनआईआईओ संगोष्ठी ‘स्वावलंबन’ में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Khan Sir:खान सर पहुंचे जदयू नेता के घर,सियासी गलियारे में चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment