Nationalist Bharat
Other

बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बने सैयद अफ़ज़ल अब्बास

  • पटना में एम्स और पारस की तरह इमाम हुसैन अस्पताल और बीएड कॉलेज का निर्माण कराने का ज़ाहिर किया इरादा
  • वक्फ बोर्ड की जायदाद गबन करने वालों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 

पटना:शिया वक़्फ़ बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है।राजधानी के हज भवन के सभागार में गुरुवार को बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।अधिवक्ता शहनाज फातिमा, सैयद अमानत हुसैन, सैयद आसिफ इमाम, सैयद गुलाम हुसैन, मिर्जा आरिफ रजा, सैयद इसरार हुसैन की सदस्यता वाली समिति ने सर्वसम्मति से सैयद अफ़ज़ल अब्बास को बोर्ड का अध्यक्ष चुन लिया।इस अवसर पर बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड की गठित सात सदस्यीय टीम के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव आमिर सुबहानी रिटर्निग अफसर के तौर पर मौजूद रहे।सात सदस्यीय टीम में शामिल अफजल अब्बास ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम रखा। अधिवक्ता शहनाज फातिमा, सैयद अमानत हुसैन, सैयद आसिफ इमाम, सैयद गुलाम हुसैन, मिर्जा आरिफ रजा, सैयद इसरार हुसैन ने समर्थन किया। इसके बाद अफजल अब्बास को पांच वर्षो के लिए बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड का 22वां निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने आगामी रणनीति और कार्यों को बताते हुए अफ़ज़ल अब्बास ने कहा कि समाज और गरीबों के कल्याण के लिए शिया वक्फ बोर्ड बना है। उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि पटना में एम्स और पारस की तरह इमाम हुसैन अस्पताल बनाया जाए ताकि आम लोगों को इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सके।उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की मदद ली जाएगी। शिक्षा के लिए बोर्ड बीएड कॉलेज का भी निर्माण कराएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जायदाद गबन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम में हिन्दी साहित्य की भूमिका’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Nationalist Bharat Bureau

शाहरुख और सलमान जहां खड़े हो जाते हैं वहीं हज़ारों चाहने वालों का जमघट लग जाता है

Nationalist Bharat Bureau

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना के खिलाफ अभियान में सुनिश्चित करें महिलाओं और युवाओं की सहभागिता: आरसीपी सिंह

जिला स्तरीय युवा संसद हेतु आवेदन आमंत्रित उम्मीदवार 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं-गुरविंदर सिंह

cradmin

सिखों पर बयान के लिए किरन बेदी की आलोचना,माँगनी पड़ी माफी

SBI बैंक कब बिकेगा?

UP सरकार के विज्ञापन की सोशल मीडिया में उड़ रही हैं खिल्लियां

Nationalist Bharat Bureau

आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

Nationalist Bharat Bureau

बेगूसराय से अयोध्या अब 12 घंटे में बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment