Nationalist Bharat
राजनीति

Bihar Byelection : तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, राजद के लिए चार सीटों का अहम लिटमस टेस्ट

Bihar Byelection : बिहार में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राजद और महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के समान हैं। रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज सीटों पर होने वाला यह चुनाव महागठबंधन के लिए अपनी पकड़ बनाए रखने की चुनौती लेकर आया है, जबकि एनडीए इन सीटों पर जीत हासिल कर राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। इनमें से रामगढ़ और बेलागंज सीटें राजद के पास थीं, तरारी पर भाकपा माले के विधायक थे, और इमामगंज से हम प्रमुख जीतन राम मांझी विधायक थे। इसलिए, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव को राज्य की राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

इस उपचुनाव में सबसे बड़ी चुनौती राजद के सामने है, क्योंकि उनके पास चार में से दो सीटें थीं। लालू यादव और तेजस्वी यादव की कोशिश है कि वे इन सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखें। राजद के लिए रामगढ़ सीट पर मंथन जारी है, जहां से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने लोकसभा चुनाव जीता था, जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। जगदानंद सिंह चाहते हैं कि इस सीट पर उनके परिवार का दबदबा बना रहे, और ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके छोटे बेटे अजीत सिंह को राजद टिकट दे सकता है।

बेलागंज सीट पर भी उपचुनाव सुरेंद्र यादव के जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के कारण हो रहा है। ऐसी अटकलें हैं कि राजद सुरेंद्र यादव के बेटे बैद्यनाथ यादव को टिकट दे सकती है। तेजस्वी यादव रामगढ़ और बेलागंज दोनों सीटों पर मजबूत रणनीति बनाकर चुनावी मैदान में उतरने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि राजद का वर्चस्व बना रहे।

 

महागठबंधन के लिए तरारी सीट भी एक चुनौतीपूर्ण मोर्चा है। यहां से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद विधायक थे, जो अब सांसद बन चुके हैं। खबर है कि भाकपा माले से राजू यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है, जबकि तेजस्वी यादव भी चाहते हैं कि इस सीट पर जीत दर्ज कर महागठबंधन की ताकत दिखाई जाए। इमामगंज सीट से भी राजद के उम्मीदवार उतरने की संभावना है, जहां से जीतन राम मांझी विधायक थे, जो अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं।अगर राजद इन चार में से तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारता है, तो यह तेजस्वी यादव के लिए सबसे बड़ी प्रतिष्ठा की लड़ाई साबित होगी।

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

क्या जदयू को मिलेगा नया अध्यक्ष,मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज,आज दिल्ली में…

भाजपा नीतीश कुमार के साथ भी शिंदे वाला हाल करेगी :मीसा भारती

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव बोले — “अब वक्त है बदलाव का”

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

आनन्द कुमार सिंह को लोजपा-(रा) संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में पान की दुकान पर जो राजनीति होती है गुजरात में मुख्यमंत्री आवास में भी वैसी राजनीति नहीं होती

जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल जन पंचायत का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment