Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार:एनडीए पर भारी इंडिया गठबंधन,बीजेपी पर भारी नीतीश-लालू

India Today Mood of the Nation: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले लगातार सीटों को लेकर सर्वे जारी है. बिहार की बात करें तो यहां लोकसभा की 40 सीटें हैं. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इस बार सीटों पर कितना असर पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी लेकिन लेटेस्ट सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है. इंडिया टुडे सी वोटर (India Today C Voter Survey) के सर्वे से देश के मिजाज समझें तो इससे यही लगता है कि यहां सीटें बिल्कुल पलट गई हैं. एनडीए को बड़ा झटका लगा है।इंडिया टुडे सी वोटर का चुनावी सर्वे के अनुसार आरजेडी+जेडीयू को 22 सीटें,बीजेपी को 11,कांग्रेस को 04 और एलजेपी को 3 मिलने का अनुमान है।

एनडीए पर भारी इंडिया गठबंधन
इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा महागठबंधन को 26 सीटें मिलने की बात कही गई है। जबकि एनडीए को 14 सीटें मिल सकती है। बिहार में एनडीए पर महागठबंधन भारी दिख रहा है। जहां एनडीए को सिर्फ 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। अगर अलग-अलग पार्टियों की बात करें तो आरजेडी और जेडीयू को मिलाकर 22, एलजेपी को 3 और बीजेपी को 11 सीट मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को इस बार के चुनाव में चार सीटें मिलती दिख रही हैं। यानी एनडीए के खाते में कुल 14 और ‘इंडिया’ गठबंधन के खाते में 26 सीटें जा रही हैं।

बीजेपी पर भारी नीतीश-लालू
2019 का लोकसभा चुनाव जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी ने साथ मिलकर लड़ा था। तब नीतीश कुमार एनडीए के साथ थे। बीते साल अगस्त 2022 में उन्होंने NDA से नाता तोड़ लिया। अब वो कांग्रेस, और लेफ्ट पार्टियों के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं। 2019 में एनडीए ने बिहार में क्लीन स्वीप किया था। और 40 में से 39 सीटों पर जीत हुई थी।

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

Khan Sir:खान सर पहुंचे जदयू नेता के घर,सियासी गलियारे में चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

राहुल का कद बड़ा हुआ:मोदी

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

न्यायिक फैसले कानून का शासन व संविधान के अनुसार

Nationalist Bharat Bureau

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा और आरएसएस कर रही है मुसलमानो पर जुल्म : डॉक्टर बर्क

cradmin

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

Leave a Comment